बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमेें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोगी को ठीक करने के टिप्स दिए।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राकेश जैन नैदानिक मनोविज्ञान आगरा, विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी कश्यप और डॉ अंशु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. राकेश जैन ने छात्र-छात्राओं को सम्मोहन विधि के बारे मेें बताया तथा इस विधि के माध्यम से प्रचलित गलत धारणाओं को दूर करने के उपाय बताएं। बताया कि किसी तरह से सम्मोहन विधि में रोगी की चेतना को द्वैतावस्था में लाया जाता है और सुझाव के माध्यम से रोगी के मानसिक रोगों को दूर किया किया जा सकता है। कार्यशाला मेें डॉ. राकेश जैन ने चार छात्र-छात्राओं को सम्मोहित करके दिखाया। यह विधि रोगियों के साथ-साथ सामान्य व्यक्तियों में सांवेगिक कुष्ठाओं को दूर करने व सकारात्मक अभिवृत्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संचालन डॉ. बीबी तिवारी ने किया। इसमेें डॉ. रजनी कश्यप, डॉ. अंश अग्रवाल, ईशा, डॉ. विनोद कश्यप आदि का योगदान रहा।