बागपत। सर्व समाज सुधार समिति के सचिव लोकेंद्र हेवा ने कहा भाजपा झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई है। रेलवे का दोहरीकरण करा दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का चौड़ीकरण अभी तक नहीं हुआ। सड़क के गड्ढे नहीं भरे है। उन्होंने डूंडाहैडा से ककड़ीपुर तक हाइवे पर पड़ने वाले गांव के लोगों से अपील की 12 मई को अपने-अपने गांव में सड़क पर बैठक सरकार का विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय राज्यमंत्री से कार्यों का जवाब मांगे। इसमें समिति के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, अकबर अली, बलकिस, सलमा खान, अजहर खान मौजूद रहे।