दोघट (बागपत)। जामिया अरबिया मदरसा दावतुल इस्लाम दोघट में जलसे का आयोजन किया। कैराना से आए मौलाना मोहम्मद इलियास ने कहा कि भाईचारा और एकता में बड़ी ताकत होती है। प्यार देश को एकता में बांध देता है। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। आपसी भाईचारा जहां होगा, वहां एकता के साथ तरक्की भी होती है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। धर्म और जाति के नाम पर बांटने वालों से सचेत रहने की जरूरत है। इस मौके पर मौलाना मुफ्ती, मौलाना मोहम्मद अहसान, समीर, फरमान, शहीदू, इमरान, रशीद, अब्बास, सलमान आदि रहे।