बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल सांइसेज एंड हास्पिटल में सोमवार को ओरियनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया । इसमें वक्ताओं ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रोफेसर आरपी एस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में जीएनएम और एएनएम के योगदान और नौकरी की संभावना हैं। उन्होंनेे छात्रों को जीएनएम और एएनएम कोर्स की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेटी घर की शान होती है। आज बेटी घर से निकलकर बेटे की बराबरी कर रही है। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसमेें दीपा, सूक्ष्मा, आरती, महेश्वरी, ज्योति, रूबी, वंदना, दीपा, पूजा, विधेश्वरी आदि रही।