टीकरी में सड़क निर्माण शुरू
दोघट। टीकरी कस्बे में शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में सड़क निर्माण का शुभारंभ चेयरमैन सोमपाल राठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कस्बे में छह रास्तों पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। कस्बे में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया गया है। मच्छरों के प्रकोप के चलते पूरे कस्बे में फॉगिंग कराई गई। मास्टर मांगेराम राठी, श्रीपाल, देवेंद्र, कृष्णपाल, ओमपाल, गय्यूर, प्रदीप, बीरसैन, सलीम अंसारी, मुरसलीम, ओमप्रकाश, रोहताश, कल्लू, सभासद पूनम रहे।