बागपत। डौला गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में शुक्रवार को नवीन शैक्षिक सत्र पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आहुतियां दी। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल ने बच्चों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए जागरूक किया। सुलेखा यादव, सुनीता, मोनिका, सुषमा, अंजना, विक्रम, विकास, सुमित मलिक मौजूद रहे।