फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी नेहरू रोड के तत्वावधान में महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई और श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली। पालकी यात्रा नेहरू रोड मंदिर से शुरू होकर नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग होते हुए दिगंबर जैन इंटर कालेज के पांडुकशिला मैदान पहुंची। वहां श्रीजी की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया । इसमें सबसे आगे धर्म ध्वजा और उसके पीछे बैंड बाजे धार्मिक धुन बजाते चले। इसमें कई झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद पालकी यात्रा कैनाल रोड से होते नेहरू रोड मंदिर पर समाप्त हुई। महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भगवान को पालना में झुलाया गया। भजन संध्या का शुभारंभ ण्मोकार महामंत्र से हुआ । इसके बाद प्रदीप जैन ने महावीर झूले पालना व अन्य भजनों की प्रस्तुति की गई। इसके बाद लक्की ड्रा निकाला। इसमें सौधर्म इंद्र, नरेश जैन, श्रीजी की प्रथम आरती सुशील जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसमें सतेंद्र जैन, सुशील जैन, वीर सैन जैन, आनंद जैन, अनिल जैन, आदिश जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें