फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की टीम ने क्रिकेट मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच में शामली की टीम ने चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम को हरा दिया। मैच का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। कोच विजय तोमर ने बताया कि शामली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 30 ओवर में 263 रन बनाए, इसमें राहुल ने 62, राज ने 55 व संदीप ने 65 रन का योगदान दिया। केहर सिंह की तरफ से अनुज ने 5 और आसिफ ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 255 रन पर ही सिमट गई। इसमें विजय ने 93, वैभव चौधरी ने 37, अर्जुन तोमर ने 48, यज्ञ पाल राठी ने नाबाद 33 रन बनाए। शामली की ओर से आशीष ने चार, दीपक ने दो व अनुज ने एक विकेट लिया। अंपायरिंग दिलशाद ने की, स्कोरर अंशु रहे। विजेता टीम को एकेडमी के अध्यक्ष आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें