फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम , अतिक्रमण की समस्या पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए व्यापारी संगठनों की बैठक बुलाई, इसमें जाम अतिक्रमण पर मंथन किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित नमन पैलेस में बैठक में घनश्याम गंज मंडी को नवीन मंडी स्थल पर स्थानांतरित करने, गन्ने के ओवरलोडिंग ट्रकों को सीज करने, नगर में जाम की स्थिति से निजात दिलाने, अतिक्रमण, टूटी सड़कों, पुलिस पिकअप बढ़ाने व व्यापारियों का सम्मान करने पर विचार किया और इन सभी समस्याओं को व्यापारी संगठनों के सहयोग से दूर करने का प्रयास करने का आह्वान किया । घनश्याम गंज मंडी के पास आए दिन अनाज व अन्य ट्रकों के आने से जाम की स्थिति बनी रहती है, इसलिए मंडी का यहां से स्थानांतरण जरूरी है। बैठक में एएसपी अजय कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी एके सिंह, सत्यवीर भाटी, व्यापारियों में जयप्रकाश जैन, अरुण तोमर बॉबी, प्रमोद पालीवाल, डॉ. योगेश जिंदल, रामवतार, संजीव कुमार, सुरेश, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें