फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में टूटी सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव पास किए । नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी की अध्यक्षता और वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार के संचालन में हुई बैठक में पट्टी भोजान में कब्रिस्तान की चारदीवारी, कस्बे में टूटी सड़क, नाली व नालों की मरम्मत, गोशाला निर्माण और बाईपास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदलवाया जाएगा। 31 मार्च तक मकानों का टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत की छूट दी। कस्बे में फॉगिंग कराया जाएगा। इसमें सतीश पंवार, इरफान, सुनीता, अमित पंवार, पूनम, मुकात अली, संजीव कुमार, शाकिर अली, रामकली, रतन सिंह, बिजेंद्र उर्फ लाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें