बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन शनिवार को भी जारी है। वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। वकीलों ने मांगों को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बार के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अधिवक्ता इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। बेंच आने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें सरिता पंवार, अनुराधा, अजीत सिंह, सतेंद्र खोखर, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप कौशिक, श्रवण कुमार, सतीश त्यागी, महकार भाटी, राजबहादुर, अमनेश शर्मा, आसू, त्यागी, प्रमोद सिरवाल, मनीष विश्वकर्मा, इंद्रपाल, संदीप ठाकुर मौजूद रहे।