फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में ग्रामीणों की बैठक में प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान महीपाल ने कहा कि सरकार ने नलकूपों के बिलों में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि कर दी है। किसान व आमजन बढ़ाई गई विद्युत दरों के हिसाब से बिल देने में असमर्थ हैं। सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। कहा कि मलकपुर, भैंसाना, किनौनी आदि चीनी मिलें भी गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे है। बकाया गन्ना भुगतान अविलंब कराया जाए। कहा कि गांव के समीप कृष्णा नदी में दूषित पानी बह रहा है। इससे भूजल भी दूषित हो गया है। इससे ग्रामीणों में प्राण घातक बीमारियां फैल रही हैं। नदी में दूषित पानी के कारण क्षेत्र में लोगों की मौत रही है। एनजीटी के आदेश के बाद भी शासन-प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है। शासन-प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें सोनू माया, रामफल, कृष्णपाल, सुभाष, सतेंद्र, हरपाल, देवेंद्र, विनोद, सचिन, गुड्डू, छोटा, धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें