फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष का समय आ गया है- हरबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में सोमवार को शशिकांत के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें पांच मार्च को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत पर विचार किया। बैठक में हरबीर सिह ने कहा कि अब संघर्ष का समय आ गया है। बिजली की बढ़ी हुई दर, ऋण मोचन योजना में हुई धांधली के खिलाफ संघर्ष करना होगा। पूरे चौगामा क्षेत्र को एकसूत्र में बंधना चाहिए और अपने हक एवं अधिकारों के लिए अन्य क्षेत्रों के सहयोग से संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है। जिले के अन्य क्षेत्रों के चौधरियों से भी संपर्क किया जाएगा बैठक के बाद किसानों ने पलड़ी, मुलसम, नंगला कनवाड़ा, गढ़ी कांगरान आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इसमें अनंग पाल, रामबीर सिह, महक सिंह, मिन्टू सहरावत, नरेंद्र सिंह, सोमपाल सिह, केशव, गुड्डू, तराबुद्दीन, ओमबीर सिह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें