फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत के बयान से पूर्व सैनिकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन भागवत के बयान से पूर्व सैनिकों में आक्रोश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
सैनिक प्रकोष्ठ (राष्ट्रीय लोकदल) की बैठक में मोहन भागवत के बयान की निंदा की गई। बृहस्पतिवार को अर्जुनपुरम मोहल्ले में संगठन के नगर अध्यक्ष श्योदान सिंह ने कहा सेना के लिए सैनिक तैयार करने में वर्षों लग जाते हैं। यदि मोहन भागवत तीन दिन में सैनिक तैयार करते हैं तो फिर सेना की क्या जरूरत है। वह सेना के लिए असलहा कहां से लाएंगे। इससे सेना की बेइज्जती हुई है। हम पूर्व सैनिक इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे। यदि मोहन भागवत ने अपनी बात वापस नहीं ली तो जनपद बागपत से एक बड़े आंदोलन की शुरूआत होगी और यह मामला सेनाध्यक्ष तक भी पहुंचाया जाएगा। इसमें कृष्णपाल, तेजपाल, बिजेंद्र, कुलदीप, बलजोर, रामपाल, राहुल, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें