फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवाड़ा कॉलेज में रेसलर कविता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिजवाडा के बीपी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रथम डब्लूडब्लूडब्लूई रेसलर कविता को सम्मानित किया।
शिक्षाविद डॉ. संत कुमार शर्मा ने दीप जलाकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जला समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कविता ने कठिन परिश्रम और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वो सराहनीय है। अपनी उपलब्धियों से कविता ने बिजवाड़ा के साथ जनपद का भी गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार मिलने से कविता ने अपना नाम और ऊँचा किया है। समारोह में कॉलेज प्रबंधक राहुल तोमर और प्रधानाचार्य सहित प्रबंध समिति सदस्यों ने कविता तोमर को स्मृति चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कविता के ससुर बिजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन राज गुरु तोमर ने किया। इसमें विकास कौशिक, जबर सिंह मलिक, गौरव तोमर, राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजीव तोमर, अभिजीत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें