फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ऋषभदेव भवन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज के युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। संस्कारवान शिक्षा के अभाव में युवा गलत रास्तों पर चल पड़े हैं। शिविर में स्वयं सेवकों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। शिविर में भारती, दीपक, कविता, सुरेश, निकिता, मानसी, सोनिया, छवि, मोनिका, अंजुम, शैली, शिवानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें