फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार मतदाता नहीं डाल सकेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी समिति चुनाव में करीब पांच हजार कर्जदार वोट नहीं डाल पाएंगे। जिले में 74 सहकारी समितियां के संचालक मंडल के चुनाव का 29 जनवरी को मतदान होगा। विभाग ने विभिन्न समितियों के 90 हजार वोटरों की अंतिम सूची जारी की। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन फार्म दाखिल कर सकेंगे। जनपद में 74 समितियों के पांच हजार मतदाता ऐसे हैं, जिन पर विभाग का लाखों रुपये का कर्ज है। इसे देखकर मतदाता 29 जनवरी को होने वाले चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। सहायक निबंधक सहकारिता विकास नेहरा ने बताया जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों के पांच हजार ऐसे वोटर हैं जिन पर समिति का कर्ज है। नियम के अनुसार ऐसे किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं डालने दिया जाएगा, जिस पर कर्ज है। इसके लिए रिकार्ड देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें