चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। कुत्तों ने पशुओं पर हमला किया। गाय के बछड़े को हमला कर मार डाला। ग्रामीण इजा जुल ने बताया कि बुधवार की रात में गाय का दूध निकालने के बाद छह माह के बछड़े को पास में ही बांध दिया था। इसके बाद सोने के लिए चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब दोबारा दूध निकालने के लिए पहुंचे तो वहां पर गाय का बछड़ा कुत्तों द्वारा खाया गया आधा शव पड़ा था। कुत्ते बछड़े को नोंच रहे थे। इसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण अकबर महमूद ने बताया की छह दिन पहले भी आवारा कुत्तों ने उसके चार महीने के कटडे को मारकर उसका मांस खा गए थे। इनसे गांव में पूरी तरह दहशत का माहौल है। गांव में दस दिन में कई घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों डीएम से हस्तक्षेप कर गांव के आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।