फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी सहायता केंद्र पर समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा विधि प्रकोष्ठ ने कानूनी सहायता केंद्र में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों द्वारा उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई की गई। कानूनी सहायता केंद्र में हर माह दूसरे और चौथे शनिवार को महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। शनिवार को छह शिकायतें मिलीं, इनमें पठान कोट निवासी गुलिश्ता पत्नी गुलफाम, पूजा देवी, क्रांति देवी, लक्ष्मी देवी निवासी आजाद नगर, गुड़िया पुत्री सोमपाल निवासी बिनौली रोड आदि महिलाओं की समस्याएं सुनीं गई। सहायता केंद्र में राकेश पांचाल एडवोकेट, अमित वशिष्ठ एडवोकेट, राजीव शर्मा एडवोकेट, रमाकांत शर्मा, संदीप शर्मा, मदन तेजा, वंश तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें