बागपत। बकाया गन्ना भुगतान की इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। मलकपुर चीनी मिले ने 17 करोड़ और रमाला चीनी मिल ने तीन करोड़ का भुगतान किया है। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि बाकी भुगतान की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल ने शुक्रवार को आठ करोड़ रुपये पिछले पेराई सत्र और नौ करोड़ रुपये वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान किया है। रमाला चीनी मिल ने शुक्रवार को किसानों का वर्तमान पेराई सत्र का तीन करोड़ पांच लाख रुपये का भुगतान किया है। भुगतान से किसानों को राहत मिलेगी। डीसीओ ने बताया कि चीनी मिलों ने सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद भी शुरू कर दी है।