फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में शहीद सैनिक के पिता को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के शहीद स्मारक पर रविवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और कारगिल युद्ध में शहीद हुए लौहड्डा के जवान के पिता को सम्मानित किया । माह के अंतिम रविवार को एसडीएम बावली में शहीद स्मारक पर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनते हैं। रविवार को एसडीएम ने वहां पहुंचकर समस्याएं सुनीं। पेंशन संबंधी, चकरोड और शहीद के के परिवार को नौकरी दिलाने जैसी समस्याएं भूतपूर्व सैनिकों ने रखीं। एसडीएम ने उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कोमल शर्मा के पिता शक्ति शर्मा को सम्मानित किया । इसमें नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, पूर्व सैनिक संगठन के शीशपाल समेत काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें