स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क काम करता है
बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय अतिथि व्याख्पान कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. डीसी मौर्य, प्राचार्या डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रविता खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. डीसी मौर्य ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। हम शारीरिक रूप से स्वस्थ तभी रह सकते है, जब हमारे आहार व विहार संतुलित हो। प्रकृति के साथ नियमों का पालन करते हुए हम अपने तन व मन दोनों को सुंदर व स्वस्थ बना सकते है। संचालन डॉ. प्रविता खत्री ने किया।