बड़ौत (बागपत)।
तहसील में ग्रामीण न्यायालय के चल रहे कार्य को देखने जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने तहसील पहुंचकर चल रहे कार्यों की जांच की।
बड़ौत तहसील में ग्रामीण न्यायालय के चल रहे कार्य को देखने जिला जज तेज बहादुर, समिति के अध्यक्ष शक्तिव्रत तोमर, सीजेएम मुकेश सिंह और डॉ. लक्की पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप कार्य किया जा रहा है या नहीं गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने तहसील अधिवक्ताओं से भी बातचीत की और कहा कि अब वे अपनी रिपोर्ट इलाहाबाद भेजेंगे।