फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी युवक सुहेल निरोजपुर रोड़ पर स्थित भट्ठे पर ईंट भराई का कार्य करता है। वह बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ईंट लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। सुहेल उसके नीचे दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने उसको किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के लिए रेफर किया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अमित और अंकित निवासी सोनीपत घायल हो गए। राहगीरों ने उसका चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें