नाग बाबा की प्रतिमा स्थापित
बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने कालोनी मेें शिव भगवान के प्रतीक नाग बाबा की प्रतिमा धूमधाम से स्थापित की। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर नाग बाबा की प्रतिमा स्थापित की और नृत्य किया। सभी श्रद्धालुओं ने नाग बाबा की दिव्य ज्योति जलाकर पूजा-अर्चना की। बाद में भंडारा लगाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में अनिल, मुकुल, अक्षय, सुनीता शर्मा, कुलदीप, राहुल, अंकित, रामफल, सचिन, रामकली आदि का सहयेाग रहा।