बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एसीसी के कैडेटों ने मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।
प्रशासनिक अधिकारी अरुण नारायण माथुर ने कहा सफाई हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। हमेें अपने आसपास गंदगी आदि नहीं करनी चाहिए, क्योंकि गंदगी होने से कई बीमारी होने का खतरा बना रहता है। खुले में शौच करने से भी बीमार होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने खाना खाने से पहले अपने हाथ धोने, घर से निकला हुआ कूड़ा आदि नियत स्थान पर ही डालने अपील की। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली नगर की फूंस वाली मस्जिद, नेहरू रोड, गांधी रोड आदि से रैली निकाली, जो कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इसमें में सूबेदार जसवंत सिंह, नायब सूबेदार गिरधारी, बीएचएम मंगल सिंह, हवलदार हरिओम, विपिन, हवलदार सुखपाल, विपिन कुमार, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, राजेंद्र, राज कुमार, घनश्याम, कर्म, प्रताप का योगदान रहा।