सूजती गांव में राशन डीलर का चयन
दोघट (बागपत)। सूजती गांव में राशन वितरण में धांधली के चलते राशन डीलर की दुकान निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में राशन डीलर के चयन को लेकर एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह मलिक की देखरेख में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सत्यवीरी पत्नी ऋषिपाल और उमेश पत्नी जसवीर ने आवेदन किए। सत्यवीरी के पक्ष में अधिक ग्रामीण रहे। सत्यवीरी देवी को राशन डीलर घोषित कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी प्रवेंद्र सिंह, दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार, लेखपाल बिजेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।