दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में मृत पशु स्थल पर चरम शोधन इकाइयों को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लेखपाल ने टीम के साथ पहुंचकर भूमि की पैमाईश की।
गांव में चरम शोधन इकाइयों के कारण फैल रही गंभीर बीमारियों को देखकर डीएम ने चरम शोधन इकाइयों को गांव से 500 मीटर दूर स्थानांतरित करने के आदेश दिए । इस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इन चरम शोधन इकाइयों को गांव से बाहर 500 मीटर दूर मृत पशु स्थल पर स्थापित किया जाएगा। शनिवार को लेखपाल सुंदर पाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र, किसान राजपाल आदि की मौजूदगी में मृत पशु स्थल की पैमाइश की गई। 1800 मीटर जमीन में चरम शोधन इकाइयां लगाई जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया इस जमीन की चार दीवारी कराई जाएगी। एक मीटर तक भराव होगा। ये सभी कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराए जाएंगे। वहीं सड़क से यहां तक पहुंचने वाले रास्ते पर ब्लॉक प्रमुख प्रवीन तोमर की तरफ से खड़ंजा लगाया जाएगा।