छपरौली (बागपत)। कस्बे के चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में ऑजोन दिवस मनाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से ऑजोन परत का किस प्रकार से प्रभावित हो रही है इसकी जानकारी दी। एक से बढ़कर एक पोस्टरों पर कलाकृतियां बनाई। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने पौधरोपण के लिए जागरूक किया। इसमें डॉ. प्रतीत कुमार, डॉ. चंचल गर्ग, अनिला पंवार, छात्रों में साक्षीए, अलीशा, राधा, गौरव, मिलन, सागर, सौरभ, नेहा, मोनिका, छवि, ज्योति, रेणू, नीशा, वर्षा आदि रहे।