बड़ौत (बागपत)।
आजाद नगर की महिलाओं ने नाली पक्की कराने की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को आजाद नगर की महिलाएं नगर पालिका दफ्तर में पहुंची और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा आजाद नगर में नाली न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। बरसात होने पर कीचड़ व गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। इसके चलते बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते है। उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने नाली निर्माण की मांग को लेकर ईओ की अनुपस्थिति में कपिल कुमार को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नाली का निर्माण नहीं कराया तो पालिका में धरना शुरू होगा। इसमें कविता, सुशीला, मीनाक्षी, शिवानी, उमेश, रानी, कुसुम, बबीता, गीता, रीता, अन्नू, मालती आदि रही।