फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को मेगा कॉल सेंटर के बारें में विस्तार से जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को मेगा कॉल सेंटर की दी जानकारी
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को मेगा कॉल सेंटर की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विकास कुमार ने किया। कार्यक्रम मेें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया यूपी सरकार ने राज्य स्तर पर पोषण दिवस व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मेगा कॉल सेंटर स्थापित किया है, इसमेें बीएचएनडी से जुडे़ फिल्म कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम, ग्राम प्रधान प्रदेश मुख्यालय पर स्थापित कॉल सेंटर पर सीधा संवाद करेंगे। इसमेें वीएचएसएन डी समिति द्वारा किए कार्यों, शौचालय निर्माण, पानी की व्यवस्था, अति कुपोषित बच्चों की संख्या, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, परिवार नियोजन, टीबी मरीजों को दवाई देना, 108 व 102 एंबुलेंस संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में सीएचसी अधीक्षक अतुल बंसल, डॉ. अभिनव नेहरा, सुपरवाइजर सुभाष बाला, अरविंद तोमर, शैलेंद्र ठाकुर, भरतवीर, राजू तोमर, रामफूल सिंह, बॉबी पंडित, मांगेराम चेयरमैन, नरेंद्र, अमर पाल, नीरज कुमार, आदित्य, अनिल, साहिल , संजय, कृष्णपाल आदि रहे। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें