नशाखोरी से बचाना है युवाओं को : अशोक
बागपत। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट की बैठक में वक्ताओं ने कहा समाज से कुरीतियां खत्म करनी चाहिए। युवाओं को नशाखोरी से बचाना है।
सरूरपुर में आयोजित बैठक में सचिव अशोक अंतिल ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट काम करेगा। मेधावियों को सम्मानित किया, उन्हें अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा युवा वर्ग नशाखोरी में बढ़कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं जो समाज के लिए खतरा हैं। ऐसे भटके युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का काम ट्रस्ट के पदाधिकारी करेंगे। विशेष सलाहकार चरण सिंह कश्यप ने कहा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन कुरीतियां और आर्थिक स्थिति निम्न होने के कारण प्रतिभाएं बाहर नहीं निकल पा रही है। होनहार को ट्रस्ट नई राह पर लाएगा। समाज के लोगों से गलत कार्य छोड़ने का आह्वान किया। इसमें गुगन कश्यप, नरेश कश्यप, सतीश कश्यप, यशवीर कश्यप, अशोक कश्यप, मनोज कश्यप, कण कश्यप, प्रेम चंद कश्यप मौजूद रहे।