फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल काठमाण्डु में बड़ौत के खिलाडिय़ों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
काठमांडु नेपाल में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2017 से पदक लेकर लौटे बड़ौत के खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने बुधवार को स्वागत किया।
नेपाल काठमांडू में 15 से 18 जून तक हुए वर्ल्ड गेम्स 2017 में बड़ौत की अंडर -17 की फुटबाल की टीम उपविजेता रही। टीम के कोच प्रशांत कुमार, कप्तान रिषभ तोमर, कार्तिक मलिक, अक्षय तोमर, वंश तोमर, हर्ष, अमन, अंकित, नवनीत, सौरभ, पीयूष, जय चौधरी ने बंग्लादेश की फुटबाल की टीम को 4-2 गोल के अंतर से हराया और भूटान को 3-1 गोल और नेपाल की टीम को 3-2 गोल के अंतर से हराकर वर्ल्ड गेम्स फुटबाल में उपविजेता रही। स्वागत करने वालों में संजीव मलिक, संजय तोमर, समर पाल, राजीव, आलोक मलिक, बिद्व तोमर शामिल रहे। उधर, वर्ल्ड गेम्स 2017 में सीनियर कबड्डी मुकाबले में ढिकौली गांव के खिलाड़ी निखिल ढाका पुत्र पुष्पेंद्र ढाका ने सिल्वर पदक झटका। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें