फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 20 आरोपी गिरफ्तारी पर स्टे के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केतीपुरा में कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन पर फर्जी तरीके से प्लॉट काटकर बेचने के मामले में गिरफ्तारी पर स्टे के लिए 20 आरोपी हाईकोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक होविंद्र प्रकाश ने दो महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में केतीपुरा में खसरा संख्या 2879 व 2910 कब्रिस्तान व वक्फ की करीब साढ़े चार हेक्टेयर भूमि है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके प्लॉट काट दिए और उनको बेच दिया गया है।
इस मामले में मुतवल्ली हाफिज यामीन, इसलाम, शाहिदा, जिसान, हाजी उस्मान, रूकसाना, बिलाल, गुलिस्ता, इमरान, नसरीन, सलीम, ताहिरा, अलताब, नसीमा, चांद, नईमा, नवाब, शाईस्ता, फईम, दानिश, रईस, मूना, फुररकान, मोमीना, हाफिज इरफान, इस्लाम, हबीबुर्ररहमान, इंतजार, शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि पांच आरोपी हाईकोर्ट में चले गए थे। वहां से करीब दस दिन पहले उनको गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था। अब अन्य 20 आरोपियों ने भी गिरफ्तार पर स्टे के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें