बड़ौत (बागपत)। रिजर्व बैंक के आदेश पर रविवार को छुट्टी के दिन नगर व क्षेत्र के बैंक खुले रहे। देर रात तक अधिकारी व कर्मचारी सरकारी बैंक कार्यों को पूरा करने मेें जुटे रहे। आमतौर पर रविवार को बैंकों में अवकाश रहता है, लेकिन इस बार 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को सुबह से लेकर शाम तक नगर व देहात के बैंक खुले रहे। इस दौरान लेन-देन का काम भी किया गया और बैंक का अधूरा काम भी पूरा किया गया। सिंडिकेट बैंक शाखा बड़ौत के प्रबंधक हुसवेंद्र ने बताया कि रिजर्व बैंक के आदेशों पर बैंक खोले गए। इस दौरान वर्ष 2018-19 के लिए सरकारी लेन-देन का कार्य पूरा किया गया।