बड़ौत (बागपत)।
रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी के प्रतिष्ठान पर बड़ौत में रालोद युवा व्यापार विंग का जिलाध्यक्ष अंकित जैन को मनोनीत करने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
दिल्ली रोड पर स्थित रालोद नेता अरूण तोमर बॉबी के प्रतिष्ठान पर लोकसभा चुनाव को देखकर व्यापारियों को भी संगठन में लेने का कवायद शुरू कर दिया है। इसी के साथ नगर के ज्वैलर्स अंकित कुमार जैन को रालोद की निष्ठा को देख उन्हें जिला व्यापार प्रकोष्ठ की युवा विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसमें रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने अंकित को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कर उन्हें विंग की कार्यकारिणी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए और लोकसभा चुनाव में रालोद व गठबंधन के प्रत्याशी को भी जिताने की अपील की। इसमें कर्नल ब्रहम पाल सिंह, सुरेश राणा, मनोज तोमर, पंकज मलिक, सत्य ब्रहम तोमर, अनुराग जैन, संदीप जैन, विपिन जैन, पंकज जैन, सार्थक जैन, पोली जैन, वासु जैन, संयम जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन आदि रहे।