रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया
बड़ौत। नगला सिनौली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली सभा को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
इस दौरान संयोजक सुधीर मान ने बताया कि जयंत चौधरी की सभा को लेकर क्षेत्र में लोगों में उत्साह है और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चली है और किसानों की लड़ाई लड़ती आ रही है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कई गांव में दौरा कर इस सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बोबी ने बताया कि सभा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सतीश चौधरी ने बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए संपर्क जारी है।