फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल समारोह में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के शुगन फार्म हाउस में शनिवार को तोमर क्लॉसेज ऑफ मैथमेटिक्स के तत्वावधान मेें फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीपी दिल्ली पुलिस जवार सिंह नैन, सेवानिवृत्त एसडीओ बीएसएनएल तेजपाल शर्मा व डायरेक्टर संजीव तोमर ने किया। कार्यक्रम में अर्शिता, स्वाति, शिवानी, शिवांगी ने देशभक्ति गीतों, आदित्य ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, भावना, दीपिका, साक्षी, ज्योति, ममता ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बालिका शिक्षा पर नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मिस्टर फेयरवेल सौरभ कुमार, मिस फेयरवेल साक्षी शर्मा, मिस्टर इंटेलिजेंट मयंक, मिस इंटेलिजेंट पूजा तेवतिया और ज्योति मलिक को चुना गया। मेधावियों को अतिथियों द्वारा ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें