बड़ौत (बागपत)।
मैत्री पर्व सागर महाराज ने कहा कि यदि नगर में 24 घंटे में अवैध मीट कटान बंद नहीं किया तो आंदोलन होगा।
मंगलवार को सराफा बाजार में प्रभात जैन के यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराज ने कहा कि मेरठ में भी चल रहे कत्लखानों से निकलने वाले खून अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इससे मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। हस्तक्षेप के बाद मेरठ प्रशासन ने इस पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मेरठ से बड़ौत पहुंचने पर महाराज ने बताया कि यदि प्रशासन ने 24 घंटे में बड़ौत नगर में अवैध रूप से चल रहे मीट कटान व मीट बिक्री पर रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन होगा। महाराज ने बताया कि बुधवार को अधिकारियों से मिलकर इस संबंध में बुधवार को उन्हेें भी अवगत कराएंगे। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल 2011 में दिगंबर जैन कॉलेज के पांडुशिला मैदान में 17 दिन तक कत्लखानों के खिलाफ उन्होंने आंदोलन चलाया। प्रशासन उन्हें रातों रात उठा ले गया। इससे लेकर लोगों में आक्रोश फूट गया।