बागपत। ढिकौली गांव में एक अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें किसानों और नौजवानों ने हिस्सा लिया। आयोजक सौरव तोमर ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास से दूर है और पिछड़ गया है। नौजवानों को स्वाध्याय और अध्यात्म करने की आवश्यकता है। बेटियों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। किसानों को बताया कि हमारा देश लोकतांत्रिक हैं। यहां का किसान जब चाहे सरकार बदल सकता है, परंतु अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। हमें धर्म और समुदाय की राजनीति से दूर रहकर एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए। इसमें रोहित ढाका, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, जिला जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष जगपाल तेवतिया, रणजीत सिंह, रेखा चौधरी, दीपा त्यागी, मनीषा चौधरी, संदीप प्रधान, सत्येंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, रामवीर सिंह, महिपाल ढाका, अनिल डबास, अमित, अनुज, रोहित, विनोद आदि रहे।