अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रेलवे फाटक के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार नितिन पुत्र सत्यपाल, उसकी पत्नी पूजा, बहन हिमानी, भांजी काव्या निवासी गाधी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।