बड़ौत (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय पर बुधवार को मनरेगा योजना के अंतर्गत बैठक में ग्राम सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में मनरेगा योजना शामिल है। इसके तहत ब्लाक सहित जनपद के सभी गांवों में इस समय विकास कार्य जोरों पर है। योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री केंद्रित हैं। योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। उन्होंने सचिवों को मनरेगा योजना मेें अनुशासित ढंग से मानक के अनुरूप एस्टीमेट बनाकर काम करने का आह्वान किया। इसमें सचिवों ने भी समस्याएं रखी। संचालन एडीओ पंचायत रणधोल सिंह और एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने किया। इसमेें सचिव भूपेंद्र, विकुल, संजय, सुनीता, विकास राठी, प्रिंस जैन, सुनीता, प्रवेंद्र, रेशू, सैंकी, दीपा आदि रहे।