बड़ौत (बागपत)। बूढ़पुर गांव मेें पूर्व डीएसपी सुक्रमपाल सिंह की शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमेें यज्ञ में आहुतियां दी गई। पूर्व डीएसपी सुक्रमपाल की शोकसभा में नगर व क्षेत्र सेे काफी संख्या मेें लोग मौजूद रहे। सर्वप्रथम यज्ञ हुआ, जिसमें लोगों ने आहुतियां दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. अजय कुमार, पूर्व एसपी अरविंद कुमार, संसार सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, महावीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, पूर्व डीएसपी आजाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, डा. प्रताप लोयन, डा. विजय सिंह, पूर्व डीएसपी सीपी सिंह, डा. अजय आदि शामिल रहे।