फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना से निजी कंपनियों को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। जिस कारण किसान तंग है और आंदोलन की राह पर है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर अपने प्रतिष्ठान पर उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना से निजी कंपनियों को किसानों से ज्यादा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग की विरोधी पार्टी है, झूठे वायदों से जनता को गुमराह किया जा रहा है। विकास के नाम पर केवल घोषणाएं ही हो रही है। कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। कहा कि रालोद ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव मेें कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इसमें ओमवीर, ब्रह्म पाल, मनोज, जयभगवान, भोपाल सिंह, नईम खान, यशपाल, महक सिंह, प्रेम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें