पिलाना (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होना बताया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रोशनगढ़ गांव निवासी नीरज ने बताया कि उसका पिता सन्नू (70) छह-सात दिन से बीमार था। पिलाना सीएचसी में इलाज चल रहा था। ठंड बढ़ने के कारण हालत खराब थी। सोमवार की देर रात ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छोटे बेटे राजीव की एक साल पहले मौत हो गई थी। अब उसके एक ही बेटा है। जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।