फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के सदस्यों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भट्ठा मजदूरों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कराने, मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने आदि मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनपद में साढ़े चार सौ ईंट भट्ठे हैं और वहां पर लाखों मजदूर मजदूरी करते हैं। भट्ठा मालिक उन्हें मजदूरी काम के अनुसार नहीं देते हैं। उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, इससे मजदूर काफी परेशान है। वह कई बार मजदूरी बढ़ाने की मांग कर चुके है, लेकिन आज तक भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मजदूर मजदूरी बढ़ाने, भट्ठा मजदूरों के बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करने, मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था कराने और उत्पीड़न रोकने की मांग की। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें रेखा देवी, अली हसन, इरशाद अलवी, सुक्रमपाल, धर्मवीर, साजिद, अयूब, सतबीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें