फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफतार कर किया चालान।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना पुलिस ने काठा मार्ग से अवैध शराब के 24 अध्धे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान किया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि थाना पुलिस बीती रात्रि काठा मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक बोरा लिए खेतों की ओर जाता एक व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रुकने के लिये कहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाने पर लाने के बाद उसके पास से हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब के 24 अध्धे बरामद किए। उसने अपना नाम रामपाल निवासी खेकड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें