फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कार ने हाईवे पर स्थित गांव गौरीपुर में सड़क किनारे बस की इंतजार में खड़ी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी को टक्कर मार दी। लधवाड़ी गांव निवासी सुबेदा पत्नी मंजूर ने बताया कि उसका पति दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वह गांव आई हुई थी। देवर के साथ वापस दिल्ली जा रही थी। गौरीपुर गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बड़ौत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घायल के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें