फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ संसद कार्यक्रम की योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल त्यागी रहे। जिला संयोजक राजन जैन ने बताया कि 27 नवंबर को युवा संसद कार्यक्रम के तहत बैठक होगी। मुरादाबाद में यूथ संसद का कार्यक्रम भाजयुमो आयोजित करेगी। युवा संसद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल त्यागी ने कहा कि युवाओं की वजह से देश में बदलाव आया। इस दौरान जिला महामंत्री मोहन वेदी, भाजपा जिला मंत्री आलोक शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता जय कुमार ने की। संचालन डॉ. विनय त्यागी ने किया। सह संयोजक शशांक मलिक, दीपक शर्मा, रवि पांचाल, सौरभ कंसल, रणवीर खट्टा, प्रदीप धामा, प्रियंका मित्तल सराय, मोनू स्वामी, आदित्य त्यागी, रिंकू, राहुल, प्रभात, सन्नी गुप्ता, मयंक सिंघल युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें