बड़ौत (बागपत)। श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में फैजाबाद मेें होने वाली प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयनित स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पीटीआई विजय कुमार ने बताया कि जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमेें स्कूल के छात्र पार्थ, प्रबुद्ध व तालिब ने स्वर्ण पदक व बोबी ने कांस्य पदक झटका। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन फैजाबाद में 23 से 27 सिंतबर तक होने वाले प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करने वालों में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पीटीआई विजय कुमार, जय सिंह यादव, पंकज शर्मा, योगेश कुमार, संजीव, अजित, अजय आर्या आदि रहे।